रविवार, 1 सितंबर 2024

बजाज चेतक ब्लू 3202 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:स्पेशल एडिशन में फुल चार्ज पर 137km की रेंज, ओला S1 प्रो और एथर रिज्टा Z से मुकाबला

बजाज ऑटो ने अपने पॉपुलर इलेट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन चेतक ब्लू 3202 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इलेक्ट्रिक स्कूटर 137km चल सकता है। इसकी कीमत 1.15 लाख रुपए (एक्स-शोरूम बेंगलुरु, EMPS-2024 स्कीम समेत) रखी गई है। अन्य वैरिएंट की तरह टैकपैक पैकेज के लिए अतिरिक्त दाम देने होंगे।
नए चेतक ब्लू 3202 की कीमत अर्बन वैरिएंट से 8000 रुपए कम और प्रीमियम ट्रिम के बराबर है। कंपनी ने इसकी बुकिंग ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दी है। आप इसे 2000 रुपए की टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। यह एथर रिज्टा, ओला S1 प्रो और TVS i-क्यूब को टक्कर देगा। आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन से भी खरीद सकते हैं। बजाज चेतक ब्लू 3202 : डिजाइन और कलर ऑप्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर का 3202 एडिशन 4 कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसमें ब्रुकलिन ब्लैक, साइबर व्हाइट, इंडिगो मेटैलिक और मैट कोर्स ग्रे कलर शामिल है। कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। ये पहले की तरह स्टील बॉडी के साथ आती है। इसमें में लंबी सीट, बॉडी कलर्ड रियर व्यू मिरर, एक साटन ब्लैक ग्रैब रेल और मैचिंग पिलियन फुटरेस्ट कास्टिंग और चारकोल ब्लैक फिनिश टू हेडलैंप केसिंग दी गई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर डिस्क ब्रैक, अलॉय व्हील, LED DRL's के साथ LED लाइटिंग, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, IP67 वॉटरप्रूफिंग के साथ आती है। बजाज चेतक 2901 में अर्बन वैरिएंट की तरह आगे ट्रेलिंग लिंक सस्पेंशन और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें दोनों तरफ ड्रम ब्रेक फिट किए गए हैं। हिल-होल्ड कंट्रोल और फॉलो मी होम लाइट जैसे फीचर मिलेंगे फीचर्स की बात करें तो ईवी में ऐप कनेक्टिविटी ऑप्शन, OTA अपडेट और एक USB चार्जिंग पोर्ट शामिल किया गया है। टैकपैक पैकेज चुनने पर स्पोर्ट और क्रॉल मोड मिलेगा, जिसके साथ हिल-होल्ड असिस्ट और रोल-ओवर डिटेक्शन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल, कॉल अलर्ट और कस्टमाइजेबल थीम के साथ कलर्ड TFT डिस्प्ले, फॉलो मी होम लाइट रिवर्स फंक्शन और स्मार्ट-की के साथ इको-राइडिंग मोड जैसे फंक्शन स्टैंडर्ड मिलेंगे।

शनिवार, 31 अगस्त 2024

रूस में MI-8T हेलिकॉप्टर लापता:क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे: झील में गिरने की आशंका


 रूस का MI-8T हेलिकॉप्टर उड़ान के दौरान लापता हो गया है। इसके हादसे का शिकार हो जाने की आशंका है। हेलिकॉप्टर जिस वक्त लापता हुआ, उस वक्त उसमें तीन क्रू मेंबर समेत कुल 22 लोग सवार थे।

इंटरफैक्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक रूस की एयर ट्रांसपोर्ट एजेंसी ने कहा कि हेलिकॉप्टर ने कामचटका इलाके में वाचकाझेट्स ज्वालामुखी के पास एक साइट से 25 किमी दूर स्थित निकोलेवका के लिए उड़ान भरी थी। IRA ने सूत्रों के हवाले से बताया कि हेलिकॉप्टर झील में गिर गया। ये मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग से पर्यटकों को लेकर जा रहा था।

मंगलवार, 27 अगस्त 2024

कोलकाता रेप-मर्डर केस, स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट मार्च:छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ी, पथराव किया; पुलिस ने लाठीचार्ज, वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े

कोलकाता में 8-9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के विरोध में मंगलवार को छात्र और मजदूर संगठन रैली निकाल रहे हैं। नबन्ना अभिजान मार्च निकाल रहे पश्चिम बंग छात्र समाज और संग्रामी जौथा मंच ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है।

20000 रुपये में बेस्ट मोबाइल फोन्स

 आज स्मार्टफोन मार्केट में हम ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं जहां फोन में कुछ शानदार फीचर्स पाने के लिए बेतुकी रकम खर्च करना जरूरी नहीं है। आज अगर आपको बजट 20,000 रुपये तक है तो आप इस रेंज के अंदर आप कुछ ऐसे अच्छे स्मार्टफोन खरीद सकते हैं, जिनकी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स कई महंगे फोन के बराबर है। कुछ समय पहले तक जहां इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर आपको फ्लैगशिप फोन में मिल रहा था, वहीं ये फीचर आपको अब 20 हजार रुपये से कम के प्राइस में मिल जाएगा।     

मार्केट में तेज होते कॉम्पटीशन और प्राइस में कटौती के कारण आपको 20 हजार रुपये की रेंज में अच्छे प्रोसेसर और बेहतर कैमरा क्वॉलिटी फोन मिल सकता है। हमने इनमें से कई फोन का रिव्यू भी किया है। हम आपके लिए 20 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में ऐसे फोन चुन कर लाएं हैं जिन्हें हमने अपने रिव्यू में से 10 में से कम से कम 8 रेटिंग दी हैं। इन स्मार्टफोन में आपको ट्रिपल रियर कैमरा के साथ स्टॉक एंड्रॉयड, बेजल लेस डिस्प्ले और बेहतर एसओसी मिल रहा है।     

20,000 रुपये के अंदर आने वाले बेस्ट फोन पर एक नजर: 

सोमवार, 26 अगस्त 2024

यूरोप का सबसे गरीब देश; बर्बाद हुए घर, जीवित रहने के लिए दैनिक संघर्ष, यहां तक ​​कि भोजन प्राप्त करना भी एक चुनौती है|

 

मुंबई : दो साल पहले फरवरी 2022 में रूस ने पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला कर दिया था और दोनों देशों के बीच अब भी दिन-ब-दिन युद्ध की स्थिति बनी हुई है. वैश्विक महाशक्ति रूस के हमले से यूक्रेन बुरी तरह हिल गया है। कारोबार बंद होने से लाखों लोगों को नौकरी के संकट का सामना करना पड़ रहा है. लोगों को भोजन और पानी के लिए घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ता है और इस संघर्ष ने लाखों लोगों को गरीबी रेखा से नीचे धकेल दिया है।

गंभीर स्थिति के कारण यूक्रेन अब यूरोप का सबसे गरीब देश बन गया है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार, यूक्रेन की प्रति व्यक्ति आय गिरकर 4,500 डॉलर हो गई है और यही स्थिति मोल्दोवा में भी देखी जा रही है। इस प्रकार, ये दोनों देश अब यूरोप के गरीब देशों की सूची में शीर्ष पर हैं। 

बजाज चेतक ब्लू 3202 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च:स्पेशल एडिशन में फुल चार्ज पर 137km की रेंज, ओला S1 प्रो और एथर रिज्टा Z से मुकाबला

बजाज ऑटो ने अपने पॉपुलर इलेट्रिक स्कूटर का स्पेशल एडिशन चेतक ब्लू 3202 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज प...